Hindi News / bihar / katihar-news / “हम माला पहना सकते हैं तो उतार भी सकते हैं”.. कटिहार में सांसद...

“हम माला पहना सकते हैं तो उतार भी सकते हैं”.. कटिहार में सांसद तारिक अनवर का विरोध

कटिहार के कुर्सेला हाट अग्निकांड के पीड़ितों ने सांसद तारिक अनवर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मुआवजा और राहत नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से ठोस मदद की मांग की।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 19, 2026, 4:41:35 PM

बिहार न्यूज

मुर्दाबाद के लगे नारे - फ़ोटो रिपोर्टर

KATIHAR:कटिहार में अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद तारिक अनवर के खिलाफ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाये। पीड़ितों का आरोप है कि तीन दिन पहले भीषण अग्निकांड की घटना हुई थी। लेकिन आज चौथे दिन भी मदद के नाम पर अब तक पीड़ितों को कुछ भी नसीब नहीं हो पाया है। 


बरारी विधायक विजय सिंह भी हमलोगों की कोई मदद नहीं कर पाये हैं और सांसद तारिक अनवर लीपापोती करने आए थे, वो फोटो खिचवाये और चले गये। मीडिया से कह रहे थे कि हम लोग देख रहे हैं क्या हो सकता है। आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश करेंगे। लेकिन अभी तक किसी तरह की मदद नहीं मिलने से लोग आक्रोशित हो गये। कहने लगे की हम माला पहना सकते हैं तो माला उतार भी सकते हैं। 


बता दें कि तीन दिन पहले 15 फरवरी की शाम कुर्सेला हाट में अगलगी की भीषण घटना हुई थी। जिसमें 300 से अधिक दुकानें जलकर खास हो गयी। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान लोगों को हुआ है। लेकिन अभी तक किसी भी पीड़ित परिवार को अभी तक कोई मदद या मुआवजा नहीं मिली। जिससे लोग आक्रोशित हैं। मौके पर पहुंचे सांसद और विधायक को देखकर लोग हंगामा मचाने लगे। विरोध जताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पीड़ितों ने सरकार से मुआवजा, पक्के दुकान और लोन माफ करने की मांग कर रहे हैं।