1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 01, 2025, 6:30:52 PM
पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया
KATIHAR: कटिहार में कुर्सेला थाने की पुलिस ने एक पिकअप और एक ट्रक से 13 मवेशी के साथ 8 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 अगस्त की रात में की गई है।
दरअसल कुर्सेला थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन और एक ट्रक पर मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई की। कुर्सेला स्थित एनएच-81 पर वाहन जांच चलाया गया। इसी दौरान एक पिकअप और एक ट्रक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया।
पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान मो. शाहिद, राजेश कुमार, मो. दिलशान, मो. समीम अली, मो. एहसान, मो. रूअफ, मो. आरिफ और मो. आजाद के रूप में हुई।पुलिस ने पिकअप और ट्रक में लदे 13 मवेशियों को बरामद किया, जिन्हें क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामानों में एक पिकअप, एक ट्रक और 13 मवेशी शामिल हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...