1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 06, 2025, 10:46:49 PM
अपराधियों का तांडव जारी - फ़ोटो सोशल मीडिया
KHAGARIA: खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां खगड़िया के गोगरी थाना इलाके के मुश्किपुर कोठी में बेखौफ बदमाशों ने एक प्राइवेट नर्स सह आशा कर्मी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।
अज्ञात बदमाशों ने दिन के उजाले में घर मे घुसकर तेजधार हथियार से गला रेतकर पूनम देवी की जान ले ली। घटना तब हुई जब पूनम अकेले घर में थी। मृतका का बेटा जब घर आया तो मां को घर में मृत पाया। हालांकि घटना के वजहों का खुलासा नहीं हो पा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि पूनम वर्मा आशा कर्मी के साथ-साथ प्राइवेट नर्स भी थी। वह ANM की डिग्री भी हासिल कर रखी थी। उसकी हत्या किसने और क्यों की इस बात का पता लगाने में पुलिस लगी है।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...