Hindi News / bihar / munger-news / Bihar News: बिहार में गुरुजी की शर्मनाक हरकत, डंडे के डर से छात्रों...

Bihar News: बिहार में गुरुजी की शर्मनाक हरकत, डंडे के डर से छात्रों से ढुलवाई लकड़ी; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था विफल होते हुए दिख रहा है। लगातार शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे है। इसी क्रम में बिहार के एक स्कूल में छात्रों से लकड़ी ढुलवाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल सामने आया आया जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 10, 2025, 12:08:50 PM

Bihar News

बिहार न्यूज - फ़ोटो GOOGLE

Bihar News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था विफल होते हुए दिख रहा है। लगातार शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे है। इसी क्रम में बिहार के एक स्कूल में छात्रों से लकड़ी ढुलवाने का मामला सामने आया है। मामला मुंगेर जिले के टेटियाबंबर प्रखंड का है, जहां सोमवार को स्कूल परिसर में छात्रों से लकड़ी ढुलवाते एक वीडियो वायरल सामने आया आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। 


जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में छात्र हाथों में बड़े-बड़े जलावन की लकड़ी लेकर रसोई घर के समीप रख रहे हैं। छात्रों ने लकड़ी ढोने का विरोध किया तो स्कूल के प्रधानाचार्य डंडा के बल पर छात्रों से लकड़ी ढोने को मजबूर करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टी फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है।  


यह वीडियो वायरल होने के बाद टेटियाबंबर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने बताया कि छात्रों से कार्य कराने का वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। जिसके बाद जांच शुरु कर दिया गया है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वायरल वीडियो कब का है। वहीं, यह कृत करवाने वाले प्रधानाचार्य के रुप में पहचान हुई है। विभाग से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।