Hindi News / bihar / munger-news / Bihar News: बिहार में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गंगा...

Bihar News: बिहार में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गंगा में डूबने से तीनों की गई जान

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के मां, बेटा और भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बरियारपुर प्रखंड के झौआ बहियार पंचायत में हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 03, 2025, 3:33:40 PM

Bihar News

- फ़ोटो File

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा और बहन शामिल हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दरअसल, यह दुखद घटना बरियारपुर प्रखंड के झौआ बहियार पंचायत में हुई है। यहां गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में मां, बेटा और भतीजी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चार लोग गंगा नदी में डूब रहे थे।


स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद एक को तो जिंदा बचा लिया लेकिन तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने नदी से तीनों शवों को बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। सदर एसडीओ ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की बात कही है।