1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 17, 2026, 10:01:24 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA:बिहार के मुजफ्फरपुर में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशू और उनके ड्राइवर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
शिकायत के आधार पर SVU ने गोपनीय जांच और सत्यापन किया। आरोप था कि हिमांशु कुमार खाद दुकान की जांच के नाम पर लाइसेंस रद्द करने का भय दिखाकर रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत में कहा गया कि राशि उनके ड्राइवर रामबाबू राय के माध्यम से ली जानी थी।
निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक विन्देश्वर प्रसाद और डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही रिश्वत का लेन-देन शुरू हुआ, दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया और सबूतों के साथ राशि जब्त कर ली गई।