Hindi News / bihar / nalanda / Bihar News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर...

Bihar News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत; एक घायल

1st Bihar Published by: RAJKUMAR Updated May 03, 2025, 7:32:38 PM

Bihar News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा - फ़ोटो reporter

Bihar News: नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। उतरथु-औंदा मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।


दरअसल, यह घटना बिंद थाना क्षेत्र के ढाई पीपल जिरायन नदी के पास की है। मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी शैरु ढाढ़ी के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोर की पहचान शैलेंद्र राम के 13 वर्षीय बेटे जिलाजित कुमार के रूप में की गई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर बिंद की ओर जा रहा था, लेकिन एक मोड़ पर स्पीड कंट्रोल न होने के कारण वह गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में चालक राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और उसने पिछले वर्ष प्रेम विवाह किया था।


घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह और एसआई नागेंद्र चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। वहीं घायल किशोर को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया है।