1st Bihar Published by: SONU Updated Sep 03, 2025, 6:44:17 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार के नवादा जिले में करमा पूजा के दिन बड़ा हादसा हो गया। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दतरौल गांव में पूजा के लिए आहर में स्नान करने गई पांच महिलाओं में से चार की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। मृतकों में दो सगी बहनें और मां-बेटी शामिल हैं। एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करमा पर्व को लेकर गांव की महिलाएं दतरौल गांव स्थित कला आहर में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान पांचों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक चार की मौत हो चुकी थी। एक महिला को जीवित अवस्था में बाहर निकाल कर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है।
मृतकों की पहचान पंचायत सचिव कृष्णा पासवान की 17 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी, 14 वर्षीय बेटी अंबिका कुमारी, कृष्णा पासवान के चाचा की पुत्रवधू ज्योति देवी (28 वर्ष) और उसकी 10 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी के रूप में की गई है। सभी आहर में स्नान करने गई थीं, तभी गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। वहीं, एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...