1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 25, 2025, 8:22:26 PM
- फ़ोटो SOCIAL MEDIA
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां दो नाबालिग बच्चों की मौत पर जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने बिहार सरकार के मंत्री को खदेड़ दिया। उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस दौरान लोग काफी दूरी तक मंत्री की गाड़ी का पीछा करते रहे। किसी तरह उनके अंगरक्षकों ने मंत्री को वहां से निकाला।
बताया जाता है कि बीते दिनों पटेलनगर में दो छोटे मासूम बच्चों की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव को छुपा दिया गया था। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर लोग आक्रोशित थे। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
लेकिन जब घटना के इतने दिनों बात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तब लोगों का गुस्सा आज अटल पथ पर टूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कार और बाइक में आग लगा दी। बीच सड़क पर गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। अटल पथ पर यातायात बाधित हो गया है। 


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...