1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 03, 2026, 9:57:32 PM
पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा - फ़ोटो REPORTER
PATNA: भेल कंपनी द्वारा निर्मित सामान की चोरी 02 फरवरी की रात्रि में हुई थी। चोरों ने ट्रक पर लदे 60 लाख का सामान गायब कर दिया था। जिसे कबाड़खाने में बेचा गया था। इस मामले का खुलासा पुलिस ने किया है।
बताया जाता है कि बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना अंतर्गत तमिलनाडु से भेल कंपनी द्वारा निर्मित सामान ट्रक पर लाया गया था। लेकिन 2 फरवरी को रात्रि में ट्रक से करीब 60 लाख की चोरी हो गयी। एनटीपीसी थाने में 12/26 कांड दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद जांच टीम गठित किया गया।
पुलिस ने जांच के क्रम में पांच चोर को चोरी के सामान और कटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने से महज कुछ ही दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया और इसे थाना क्षेत्र स्थित कबाड़ खाने में बेचा गया था। बाढ़ एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।
बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट