Bihar News : “बिहार चुनाव 2025: नित्यानंद राय का राहुल गांधी और तेजस्वी पर जोरदार हमला, कहा - चोर को हमेशा चोर ही आता है पंसद

Bihar News : बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद रैली करने की योजना बना रहे हैं, जबकि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन और राजद पर हमला बोला है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 10 Sep 2025 01:24:47 PM IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फ़ोटो FILE PHOTO

Bihar News : बिहार में कुछ दिनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में राज्य के अंदर जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं, वे अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर जनता के बीच पहुँचने में लगी हुई हैं। इस बीच खबर यह भी सामने आई है कि बिहार चुनाव को लेकर इस बार राहुल गांधी खुद काफी एक्टिव हैं और रैली करने की योजना भी तैयार कर रहे हैं। ऐसे में अब इन्हीं मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जोरदार पलटवार किया है।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तंज करते हुए कहा कि गांव में एक कहावत है—"चोर को हमेशा चोर सबसे बड़ा प्यारा होता है।" इस देश के लिए अनेकों चोरी करने वाले लोग, गरीबों के हक की चोरी करने वाले लोग और बिहार में चारा चोरी, अलकतरा चोरी, दूध की चोरी और न जाने कैसे-कैसे घोटाले करने वाले लोग कौन हैं, यह पूरा बिहार जानता है।


उन्होंने कहा कि राजद और तेजस्वी यादव, कांग्रेस और उनके घमंडिया गठबंधन का इतिहास रहा है भ्रम फैलाना और झूठ का प्रचार करना। 15 वर्षों तक जब महागठबंधन की सरकार रही और तेजस्वी यादव के माता-पिता की सरकार रही, तब इन लोगों ने कुछ किया नहीं और अब इनकी सरकार बनने वाली नहीं है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि इन लोगों का संस्कार इसी बात से झलकता है कि ये लोग बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और। आज बिहार और देश को विकास चाहिए, गरीबों के घरों में खुशियां चाहिए। आज देश से गरीबी मिट रही है, बिजली मिल रही है, गांव-गांव सड़कें हैं, अच्छे-सुंदर रेलवे स्टेशन हैं।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 15 तारीख को पूर्णिया की धरती पर आ रहे हैं और अब तक 14 लाख करोड़ रुपये का एक बड़ा रिकॉर्ड बना है बिहार के विकास के लिए। ऐसे में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए हमेशा सहयोग किया है।