1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 04, 2025, 8:29:47 PM
SUNDAY को ना बजाए हॉर्न - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: बिहार के शहरी क्षेत्रों में अब हफ्ते में एक दिन लोगों को गाड़ियों के पों-पों से मुक्ति मिलेगी। राज्य सरकार ने हर रविवार को “हॉर्न फ्री डे” घोषित किया है। इस दिन बिना जरूरत के कोई भी हॉर्न नहीं बजा सकेंगे। परिवहन विभाग ने यह घोषणा किया है कि अब बिहार में हर रविवार हॉर्न फ्री दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाकर ध्वनि प्रदूषण को कम करना और लोगों को शांत वातावरण उपलब्ध कराना ही इस पहल का उद्देश्य है। आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रविवार को यातायात नियमों का पालन करते हुए अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें।
सरकार का कहना है कि बेवजह हॉर्न बजाने से शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मानसिक तनाव, अनिद्रा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ ध्वनि प्रदूषण से बढ़ रहा है। शहरों में ध्वनि प्रदूषण की समस्या ज्यादा गंभीर है, इसलिए हर रविवार को “हॉर्न फ्री डे” के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है।इस अभियान से लोगों को जोड़ने और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...