बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची

Bihar News: बिहार के वैशाली में हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड पर चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई, चालक की सूझबूझ से ट्रेन बेपटरी होने से बच गई, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Wed, 04 Feb 2026 10:32:38 AM IST

Bihar News

बड़ा रेल हादसा टला - फ़ोटो Reporter

Bihar News: बिहार के वैशाली में हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड दिग्गी के समीप चलती मालगाड़ी अचानक से दो भागों में बंट गयी, हालांकि, चालक की सूझबूझ से ट्रेन बेपटरी होने से बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


जानकारी के अनुसार, हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड दिग्घी रेलवे ढाला 54 समीप अचानक एक मालगाडी चलते चलते अचानक दो टुकड़ों में बंट गयी, जिसके बाद मालगाड़ी की आधा से अधिक बोगियों को लेकर इंजन कुछ दूर चला गया। मालगाडी को दो टुकडों में बंटा देख मालगाड़ी में मौजूद गार्ड ने चालक को इस घटना की जानकारी दी। 


जानकारी मिलते ही चालक ने मालगाड़ी को रोका। इस दौरान इंजन कई बोगियों को लेकर आगे निकल गया था, जबकि पीछे का हिस्सा ट्रैक पर ही रह गया था। चलती मालगाडी को दो टुकडों में बंटा देख आसपास के कई लोगों जुट गए। चालक ने तत्काल की इसी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। 


जानकारी मिलते ही हाजीपुर स्टेशन अधीक्षक के साथ टेक्निकल स्टाफ एवं आरपीएफ प्रभारी साकेत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद चालक ने ट्रेने को वापस किया. मौके पर पहुंचे टेक्निकल स्टाफ ने हालांकि 20 से 25 मिनट के अंदर ही ही कपलिंग को ठीक कर फिर से जॉइंट किया गया और मालगाडी को आगे के लिए रवाना किया गया। 


इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी साकेत कुमार ने बताया कि हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड दिग्घी के समीप मालगाड़ी के दो डिब्बों के बीच पाइप में तकनीकी खराबी (गैस लीक) के कारण कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई थी। 


जानकारी मिलते ही चालक ने गाड़ी रोक दिया था। हालांकि 15 से 20 मिनट के अंदर की रेलवे के टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंच कर कपलिंग को ठीक कर दोनों कटे डिब्बों को जोड़ा दिया. जिसके बाद मालगाडी को आगे के लिए रवाना किया गया।