1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 08, 2025, 9:01:17 PM
आईपीएस तबादला - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Ips Transfer: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो आईपीएस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी है। नीतीश सरकार ने बिहार के 7 IPS अफसरों का तबादला किया है।मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 और 2020 बैच की IPS अधिकारी शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। वही अपराध अनुसंधान विभाग पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक 2021 बैच की आईपीएस सुश्री दीक्षा को पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर बनाया गया है।
वही सारण के सहायक पुलिस अधीक्षक 2021 बैच के आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। नालंदा के सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्यांजली जायसवाल को बगहा के रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गया के सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ को मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है। सुश्री दिव्यांजली जायसवाल और शिवम धाकड़ दोनों 2022 बैच के आईपीएस अफसर हैं। तबादले की पूरी लिस्ट देखिये..

