1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 19, 2026, 3:31:33 PM
शराबबंदी पर सवाल - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: शराबबंदी को लेकर सदन में तीखी बहस हुई। सुनील सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्य में शराबबंदी विफल है, विधानसभा तक शराब की डिलीवरी संभव है। बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया है।
10 साल से बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी का मुद्दा बजट सत्र के 13वें दिन गुरुवार को बिहार विधान परिषद में छाया रहा। राष्ट्रीय जनता दल के MLC सुनील सिंह ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी नाम की कोई चीज नहीं है। आलम यह है कि विधानसभा में भी शराब की डिलीवरी हो सकती है।
आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने यह बड़ा दावा किया है कि सरकार के करीबी कुछ नेताओं के घर रोज शराब पार्टी होती है, लेकिन वो लोग इतने ताकतवर हैं कि उनका नाम नहीं ले सकता। सुनील सिंह ने आगे कहा कि बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है।
