1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 03, 2025, 8:26:19 AM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ उलझा-उलझा सा है। जहां एक तरफ लोग तेज धूप और उमस से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कोसी नदी के उफान ने कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि 10 सितंबर तक बहुत ज्यादा झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं है। इस बीच खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पटना में बादल तो छाएंगे, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।
बताते चलें कि राज्य में इस साल अब तक मॉनसून ने निराश किया है। अब तक सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई है और कुछ जिलों में यह कमी 61 फीसदी तक पहुंच गई है। मंगलवार को पटना, आरा और भागलपुर में हल्की बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 18 सितंबर के बीच मॉनसून फिर अच्छे से सक्रिय होगा और सितंबर के दूसरे व तीसरे हफ्ते में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। तब तक बिहारवासियों को उमस और गर्मी के साथ जूझना पड़ेगा।
इधर कोसी नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता का सबब बना हुआ है। नेपाल में लगातार बारिश के कारण कोसी बराज के 56 में से 34 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे सुपौल के बसंतपुर, निर्मली और मरौना जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तटबंध के अंदर बसे गांवों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटों में कैमूर, मुंगेर और जमुई में बारिश दर्ज की गई, जबकि मुजफ्फरपुर 34.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। पटना का तापमान भी 34.1 डिग्री के आसपास रहा, जिससे रात में भी उमस से राहत नहीं मिली।
पटना में फिलहाल मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा। दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा और रात में भी हालात ज्यादा सुधरने की उम्मीद नहीं है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 10 सितंबर के बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है जो लोगों को गर्मी से राहत देगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...