1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 10, 2025, 11:32:19 AM
Bihar Train News - फ़ोटो FILE PHOTO
Bihar Train News : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र की सरकार हो राज्य की सरकार हर कोई जनता को खुश करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक बिहार में जब जल्द ही एक और राजधानी एक्सप्रेस चलने वाली है। आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है और इस मामले में अपडेट क्या है ?
जानकारी हो कि, भागलपुर के लोगों के लिए रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। तेजस राजधानी के बाद इस रूट से एक और राजधानी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। बहुत जल्द भागलपुर होकर दिल्ली के लिए शहर से दूसरी राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसकी पुष्टि रेलवे बोर्ड ने की है। यह राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम से दिल्ली के बीच भागलपुर, जमालपुर होकर चलेगी।
बताया जा रहा है कि, एनएफ रेलवे के साइरांग से आनंद विहार टर्मिनल के बीच राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। इससे भागलपुर और जमालपुर के यात्री कम समय में नार्थ ईस्ट और दिल्ली जा सकेंगे। भागलपुर को यह तीसरी वीवीआइपी और दूसरी राजधानी ट्रेन मिल रही है।
यह ट्रेन साइरांग से चलकर न्यू जलपाइगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कानपुर सेंट्रल के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। ट्रेन संख्या 20507 हर शुक्रवार को साइरांग से शाम 4.30 बजे रवाना होकर रविवार को 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...