Hindi News / bihar / patna-news / महाशिवरात्रि के बाद बदलेगा बिहार का मौसम, तापमान बढ़ने से गर्मी का होगा...

महाशिवरात्रि के बाद बदलेगा बिहार का मौसम, तापमान बढ़ने से गर्मी का होगा एहसास

बिहार में महाशिवरात्रि के बाद मौसम में बदलाव होगा। तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचेगा और दिन में गर्मी का एहसास होगा। फिलहाल सुबह और शाम में कुहासा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी किया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 10, 2026, 3:33:10 PM

बिहार न्यूज

बिहार में गर्मी देने वाली है दस्तक - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: फरवरी महीना अभी आधा भी नहीं बीता है और गर्मी का एहसास होने लगा है। रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। मौसम विभाग की माने तो महाशिवरात्रि के बाद बिहार में मौसम बदलेगा। अगले रविवार के बाद तापमान बढ़ेगा और गर्मी का एहसास होगा। 


15 फरवरी के बाद दिन का तापमान 30℃ के पास पहुँचेगा। फिलहाल सुबह और शाम में कुहासा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी पटना शहर का पूर्ववानुमान जारी किया है। 10 फरवरी को सुबह 6:28 से लेकर शाम 5:40 तक आसमान साफ रहेगा। 


अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही अगले दिन 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी तरह मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक पटना शहर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।