1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 18, 2026, 7:58:53 PM
नई तकनीक की शुरूआत - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: राजधानी पटना में 17 फरवरी को दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे सेवा भावना और आधुनिक चिकित्सा तकनीक के विस्तार के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेत्र चिकित्सा क्षेत्र की अत्याधुनिक Alcon-Unity-VCS-VLT मशीन का उद्घाटन किया गया। इस मशीन का लोकार्पण बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस अत्याधुनिक मशीन के जरिए आंखों की जांच और सर्जरी पहले से अधिक सटीक, सुरक्षित और उन्नत तरीके से की जा सकेगी। इसे मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के संरक्षक कमल किशोर शर्मा (अधीक्षण अभियंता, सेवानिवृत्त, पीएचईडी) रहे, जबकि डॉ. बंदना तिवारी और अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर नई तकनीक की शुरुआत अस्पताल के लिए गर्व का क्षण है। यह तकनीक मरीजों को बेहतर दृष्टि और स्वस्थ भविष्य की दिशा में नई उम्मीद देगी।
