1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 09, 2025, 2:41:33 PM
Train Accident At Kiul Junction: - फ़ोटो
Train Accident At Kiul Junction: बिहार के अंदर रेल हादसे से जुड़ीं खबर निकल कर सामने आ रहा है। लखीसराय में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन अंतर्गत किऊल जंक्शन पर एक मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस मालगाड़ी के तीन डब्बे ट्रैक से नीच उतर गए। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। गनीमत यह है कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, किऊल जंक्शन पर उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब एक मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस मालगाड़ी में सीमेंट लोड था। किऊल में माल खाली कराने के लिए यार्ड में गाड़ी को ले जाया जा रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद लखीसराय-किऊल रेलखंड के डाउन लाइन पर आवागमन प्रभावित हो गया। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह घटना तकरीबन देर रात एक बजे हुई। मालगाड़ी के तीन डिबबे का पहिया क्षतिग्रस्त होने के चलते घटना घटी है।
वहीं,जानकारी मिलने पर दानापुर डिविजन से घटनास्थल पर अधिकारी अधिकारी पहुंचे हैं और मरम्मती का कार्य जारी है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन से डीआरएम सहित टेक्नीशियन दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी डाउन लाइन पर आ रही थी तभी ट्रेन के बीच से ही तीन बोगी ट्रैक से नीचे हो गया।
इधर, गनीमत यह रही कि इस घटना में जान-माल की क्षति नहीं हुई। सीमेंट अनलोड के लिए यहां पर बड़ी संख्यां में मजदूर रहते हैं। दुर्घटना रेल ट्रैक प्वाइंट पर हुई है। किऊल रेलवे स्टेशन में रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही यार्ड से क्षतिग्रस्त मालगाड़ी के डब्बा को हटाकर आवागमन को सुगम कराया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...