Hindi News / bihar / patna-news / नीतीश सरकार को सदन में घेरने की तैयारी: तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के...

नीतीश सरकार को सदन में घेरने की तैयारी: तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी MLA और MLC को राबड़ी आवास बुलाया

सत्र के दौरान महागठबंधन के विधायक दल की बैठक 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में बुलाई गई। बैठक में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 03, 2026, 6:00:19 PM

bihar

- फ़ोटो REPORTER

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को राबड़ी आवास बुलाया। सत्र के दौरान महागठबंधन के विधायक दल की बैठक 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर बुलाई गयी है। जिसमें राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं। इस बैठक में यह रणनीति बनाई जा रही है कि कैसे सदन में सरकार को घेरा जाए।  


 बैठक में शामिल होने आए भाकपा माले के पालीगंज विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि मात्र 12 मिनट में बजट खत्म हो गया और सिर्फ आकड़ेबाजी हुई। कोई ठोस प्रपोजल सरकार का नहीं है। इस पर हम लोग अपनी बातें सदन में रखेंगे। सदन के अंदर और सदन के बाहर जनता के मुद्दों को मजबूती पूर्वक उठाएंगे। सरकार के पास कहने को कुछ नहीं है, सिर्फ दिखावा और ढोंग कर रही है। जनता के सवालों पर महागठबंधन सदन में एकजुट रहेगा, इसे लेकर राबड़ी आवास में बैठक हुई।