Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News : अब किसानों को ऑनलाइन मिलेगी हर जानकारी, ऐसे दर्ज करा...

Bihar News : अब किसानों को ऑनलाइन मिलेगी हर जानकारी, ऐसे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

Bihar News : , बिहार सरकार किसानों की मदद के लिए “बिहार कृषि” नाम का एक मोबाइल एप लेकर आई है। इसका उद्देश्य है कि किसान घर बैठे खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं आसानी से पा सकें।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 11, 2025, 12:01:26 PM

Bihar News

BIHAR NEWS - फ़ोटो

Bihar News : बिहार में सरकार किसानों को लेकर पहले से अधिक एक्टिव मोड में नजर आ रही है। ऐसे में अब इनकी समस्या के निजात को लेकर राज्य सरकार ने एक नई पहल भी की है तो आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है और कैसे आपके पास यह मदद पहुंची ?


जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार किसानों की मदद के लिए “बिहार कृषि” नाम का एक मोबाइल एप लेकर आई है। इसका उद्देश्य है कि किसान घर बैठे खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं आसानी से पा सकें। इसके साथ ही सरकार चाहती है कि किसान डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से योजनाओं का लाभ जल्दी मिले। इस एप के जरिए किसान घर बैठे सरकारी योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं, अपने लाभ की जानकारी देख सकते हैं और खेती से जुड़ी जरूरी बातें आसानी से जान सकते हैं। 


वहीं, एप में किसान पासबुक, फसल रोग से बचाव के उपाय, मंडी के भाव, मौसम की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, रेडियो सेवा और शिकायत दर्ज करने जैसी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। अब तक लाखों किसान इस एप से जुड़ चुके हैं और इससे खेती में ट्रांसपेरेंसी, सुविधा और आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। यह एप किसानों के लिए डिजिटल साथी की तरह काम कर रहा है। 


इधर, एप में शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा है। किसान अपनी समस्याएं सीधे एप में लिख सकते हैं। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी एआई चैटबॉट के जरिए तुरंत मिलती है। इससे किसानों को सही और स्पष्ट जानकारी मिलती है।