Hindi News / bihar / patna-news / पानी गिराने को लेकर खूनी झड़प, लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, 2 गिरफ्तार

पानी गिराने को लेकर खूनी झड़प, लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, 2 गिरफ्तार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के गोसाईं गांव में पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। 6 लोग घायल हुए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 11, 2026, 8:44:09 PM

बिहार न्यूज

मारपीट में 6 लोग घायल - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA:बिहार में छोटी-छोटी बातों पर मारपीट शुरू हो जाती है। ऐसा ही एक मामला पटना से सटे बाढ़ का है जहां पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गये। 


मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


घटना बाढ़ अनुमंडल में घोसवरी थाना अंतर्गत गोसाईं गांव का है। जहां मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


घर के आगे पानी गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले महिलाओं के बीच यह विवाद शुरू हुआ और देखते-देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। इस दौरान महिलाओं के बीच भी जमकर लाठियां चलीं। घायलों का इलाज घोसवरी पीएचसी में चल रहा है। घोसवरी थाना के प्रभारी सत्यम तिवारी ने बताया कि एक पक्ष से शिवबालक यादव, पिंटू यादव और दूसरे पक्ष से पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।