1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 18, 2026, 10:36:18 PM
जांच में जुटी पुलिस - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित 90 फिट के पास बैटरी कारोबारी ओम प्रकाश की खड़ी कार को शातिर चोरों ने निशाना बनाया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसमें चोर नजर भी आ रहे हैं।
चोरों ने कार का गेट खोलकर उसमें रखे बैग को उठाया, जिसमें 6 लाख 39 हजार रुपये नकद, 2 लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। गैंग के सदस्य शातिराना तरीके से चोरी कर फरार हो गए।
लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरों की पहचान करने और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार में पुलिस लगी है। इसे लेकर इलाके में छापेमारी की जा रही है।