1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 01, 2026, 5:49:39 PM
महिला दारोगा सस्पेंड - फ़ोटो Reporter
Patna Police News: पटना में एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारना महिला दारोगा को भारी पड़ गया। जमीनी विवाद में युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पटना के बिहटा थाना में पदस्थापित महिला दारोगा श्वेता भारती को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, यह कार्रवाई पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने की है। मामला बीते 24 जनवरी का है, जब दारोगा श्वेता भारती बीता थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में एक जमीनी विवाद को लेकर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने प्रवीण नामक युवक को थप्पड़ मार दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पटना पश्चिम सिटी एसपी ने बताया कि उस दिन सुबह 112 डायल पर सूचना मिली कि श्रीरामपुर गांव में रास्ते को लेकर हंगामा हो रहा है।
महिला दारोगा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद के दौरान यह घटना हुई। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने जांच टीम का गठन किया और आरोपी महिला दारोगा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।