1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 10, 2026, 7:59:48 PM
एक्शन में पटना पुलिस - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना सिटी में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों के पास से 32 लाख कैश बरामद किया। दोनों युवक कैश डिपोजिट करने के लिए बाइक से बैंक जा रहे थे। तभी मोगलपुरा पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे।
जिसे देख पुलिस को दोनों युवकों पर शक हुआ कि क्या माजरा है कि दोनों भाग रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बैग की तलाशी ली। बैग में रखे 500 रुपये के नोटों की गड्डी को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। बैग से पुलिस ने 32 लाख रुपये बरामद किया।
जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तब युवकों ने यह बताया कि यह पैसा उसका नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान की एक कंपनी का है। जिसे दोनों बैंक में जमा करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस को दोनों की बातों पर विश्वास नहीं हुआ।
पुलिस बरामद पैसों के साथ दोनों युवकों को थाने ले गयी और इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी। अब आयकर विभाग के अधिकारी यह पता लगाएंगे कि दोनों युवक कितना सच बोल रहा है। बरामद यह कैश किसका है इस बात का पता लगया जाएगा।