Hindi News / bihar / patna-news / पटना में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा, खाजेकलां के नून का चौराहा से...

पटना में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा, खाजेकलां के नून का चौराहा से अपराधी गिरफ्तार

अपराधी के पास से पिस्टल, कट्टा, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और कैश बरामद हुआ है। पुलिस इसे अवैध हथियार कारोबार का बड़ा खुलासा बता रही है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 10, 2025, 5:36:20 PM

बिहार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: पटना सिटी की खाजेकलां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि उसका अन्य साथ मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार 9 सितम्बर 2025 की रात करीब 8:30 बजे अपर थानाध्यक्ष विधानंद वर्मा को यह गुप्त सूचना मिली थी कि नून का चौराहा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक अपराधी मौजूद है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष खुद गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को धड़ दबोचा।


 गिरफ्तार अपराधी की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून का चौराहा स्थित स्व. मोहम्मद परवेज आलम के पुत्र मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तब उसके पास से एक लावा कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल, 45 जिंदा कारतूस (7.65MM) और 9700 कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पटना से क्राइम रिपोर्टर सूरज की रिपोर्ट