1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 10, 2026, 8:33:15 PM
RPF और GRP ने स्थिति को संभाला - फ़ोटो रिपोर्टर
PATNA: पटना जंक्शन पर उस वक्त भारी बवाल हुआ जब सिंगरौली जाने वाली ट्रेन के कैंसिल होने के कई घंटे बाद तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिलने से यात्री भड़क उठे। गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।
सैकड़ों लोग पटरी पर उतर आए और हंगामा करने लगे। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। रेलवे ट्रैक से यात्रियों को हटाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पटरी पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की गयी लेकिन लोग ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थे।
इस दौरान लगातार हॉर्न बजाने के बाद भी लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को ट्रैक से हटाया और उन्हें प्लेटफार्म पर जाने को कहा। जिसके बाद स्थिति पर सामान्य हुआ और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।
पटना से सूरज की रिपोर्ट