1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 08, 2025, 1:28:43 PM
- फ़ोटो Reporter
Patna News: साल 2024 में परीक्षा कराने के बावजूद अबतक उसका परिणाम घोषित नहीं करने से नाराज परिचारी संघ के सैकड़ों सदस्यों ने जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अब तक केवल 10 से 20 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है, जबकि शेष उम्मीदवारों को अनिश्चितता में छोड़ दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने सरकार और जदयू नेतृत्व के खिलाफ नाराज़गी जताई।
परिचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे वर्ष 2012 से लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन इतने वर्षों बाद भी न तो उन्हें स्थायी किया गया, और न ही नियमित वेतन की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कई बार आश्वासन तो मिला, लेकिन वास्तविक समाधान आज तक नहीं हुआ। कर्मियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधे मुलाकात करना चाहते थे, ताकि उन्हें अपनी स्थिति से अवगत करा सकें।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब परिचारी संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया हो। पिछले मंगलवार को भी उन्होंने जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की स्थिति बन गई थी। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...