1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 10, 2025, 7:30:30 AM
बिहार न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
PATNA: राजधानी पटना में पुलिस का नया कारनामा सामने आया है. पुलिस के एक दारोगा यानि सब इंस्पेक्टर ने वाहन चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए में से 17.50 लाख रुपए गायब कर दिए. पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पटना के SSP ने गांधी मैदान थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) इजहार अली को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुई भारी-भरकम रकम की सही जानकारी थाने और वरीय अधिकारियों को नहीं दी और पैसों की हेराफेरी कर ली.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान थाने के जेपी गोलंबर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक सवार युवक से लगभग 20 लाख रुपये बरामद हुए। बाइक सवार की पहचान मधुबनी के रहने वाले किशोर राउत के रूप में की गई है, जो फिलहाल पटना के बुद्धा कॉलोनी में रहते हैं.
आरोप है कि सब इंस्पेक्टर इजहार अली ने बरामद रकम की सही जानकारी छिपा ली और पैसे हड़प लिए. उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को बताया कि युवक से केवल 2.50 लाख रुपये मिले हैं, जबकि वास्तविक बरामदगी करीब 20 लाख की थी. इस दौरान शेष 17.50 लाख रुपये की हेराफेरी की गई.
मामले को और गंभीर बनाते हुए यह भी सामने आया है कि एसआई ने किशोर राउत से सादे कागज पर लिखवा लिया कि उसके पास सिर्फ 2.50 लाख रुपये थे और वही रकम उसे वापस कर दी गई। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। जब वरीय अधिकारियों को इस संदिग्ध हेराफेरी की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू कराई। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ने सही ढंग से रिपोर्टिंग नहीं की, जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
सिटी एसपी दीक्षा ने भी पुष्टि की कि बरामद रकम में गड़बड़ी की बात सामने आई है और इसकी गहन जांच चल रही है। जांच का एक हिस्सा यह भी है कि बरामद रकम वास्तव में 20 लाख ही थी या इससे ज्यादा। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद किशोर राउत को दोबारा थाने बुलाया गया और उससे गहन पूछताछ की जा रही है.अगर जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए गए तो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...