1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 03, 2025, 9:35:14 AM
vip security - फ़ोटो FILE PHOTO
BIHAR NEWS : बिहार सरकार ने वीआईपी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब राज्य के अंदर वीआईपी सुरक्षा में लगी टीम पहले से अधिक हाईटेक होगी ताकि उन्हें किसी की सुरक्षा में किसी तरह की तकनीकी सुरक्षा में समस्या सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही बिहार सरकार ने वीआईपी सुरक्षा को लेकर कई और अहम फैसले लिए हैं।
जानकारी हो कि, बिहार में वीआईपी सुरक्षा में लगने वाले विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) के लिए आधा दर्जन पोर्टेबल मिनी जैमर और तीन फाइव-जी माउंटेड जैमर वाहन की खरीद होगी। 25 हैंडहेल्ड सर्च लाइट और प्रोजेक्ट भी खरीदे जायेंगे। इसे लेकर गृह विभाग ने 21.37 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
इसके साथ ही एसएसजी के बम निरोधक दस्ता को सुदृढ़ करने के लिए 20.57 करोड़ की राशि से एक दर्जन अत्याधुनिक बॉम्ब सूट, दस बॉम्ब ब्लैंकेट, दस बॉम्ब बास्केट व सेफ्टी सर्किल, 31 एलईडी सर्चलाइट आदि की खरीद होगी। इसके साथ ही साथ जवानों के लिए 50 लाख की लागत से जिम उपकरणों की भी खरीद होगी।
इधर, गृह विभाग ने अतिविशिष्ट श्रेणी की सुरक्षा में लगाये जाने वाले बुलेटप्रूफ कार की खरीद के लिए भी 15.99 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। छह बुलेट प्रूफ एसयूवी और पांच बुलेट प्रूफ कार की खरीद की जा रही है। इसके अलावा बिहार पुलिस के 20 पुराने कार के विरुद्ध 16 बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्युनर गाड़ी की भी खरीद की जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...