1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 05, 2026, 3:50:20 PM
ONLINE रजिस्ट्रेशन शुरू - फ़ोटो social media
PATNA: शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत प्राइवेट स्कूलों में कक्षा-1 में नामांकन के लिए ONLINE पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभिभावक 15 फरवरी तक ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पहले पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी।
नए कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 18 फरवरी तक किया जाएगा। इसके बाद 23 फरवरी को सत्यापित विद्यार्थियों का ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में 24 फरवरी से 10 मार्च तक कराया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कराने तथा बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के इस अवसर का लाभ दिलाने की अपील की है।