Hindi News / bihar / patna-news / Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग...

Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

सीवान के बसंतपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, दोनों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 25, 2026, 7:16:17 AM

Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

- फ़ोटो

Bihar news : सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास की गई।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सीवान पुलिस कप्तान पूरन झा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी शुरू की।


पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।


घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहित शर्मा और रोहित उर्फ रिशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा पर लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और वह पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।


मुठभेड़ के बाद दोनों घायलों को तुरंत सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी रहेगा।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है और इलाके में गश्त तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


सीवान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई है। पुलिस कप्तान पूरन झा ने बताया कि अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।