1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 05, 2025, 8:24:53 PM
शिक्षक दिवस समारोह - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पटना के अंतर्गत संचालित मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, मोना पॉलिटेक्निक कॉलेज, मोना लॉ कॉलेज, मोना कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, पटना एवं वर्मा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, आरा में आज शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सभी संस्थानों के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य, प्राचार्य एवं निदेशिका डॉ. स्मिता सिंह ने मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुई। विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भाषणों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। निदेशिका डॉ. स्मिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के सच्चे निर्माता हैं और विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने में उनकी भूमिका अमूल्य है। अंत में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया और मिलकर शिक्षक दिवस के अवसर को यादगार बनाया गया।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...