1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 08 Feb 2026 09:46:29 PM IST
जयचंदों पर बोला हमला - फ़ोटो रिपोर्टर
PATNA:जनतांत्रिक जनता दल (JJD)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के पिता बनने की अफवाह सामने आने के बाद तेजप्रताप काफी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि जिस बच्ची के बारे में अफवाह उड़ाई गयी है, वो आकाश भारती और अनुष्का यादव की पुत्री है। मेरी पुत्री नहीं है। तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है। बता दें कि कात्यायनी छोटे भाई तेजस्वी यादव की बेटी है।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सब भ्रामक खबरें चलाई जा रही है। हमारे बारे में झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है। हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ेंगे नहीं। वही केंद्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी द्वारा बेटी होने पर बधाई दिये जाने पर तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने उस ट्वीट को डिलिट कर दिया है। वो सच्चाई नहीं जानते थे, इसलिए हमको बधाई दिये थे। सच्चाई जानने के बाद मांझी जी ने ट्वीट को डिलिट किया।
अब अफवाह फैलाने वाला, जयचंद लोग, मुकेश रौशन, अनुष्का यादव और आशीष भारती जाने वो क्यों ऐसा कर रहे हैं। हमको लगातार परेशान किया जा रहा है। लगातार टॉर्चर किया गया है। लोग नहीं चाहता है कि हम राजनीति करें। कल हमारा कार्यक्रम होने वाला था सबको बता था इसिलिए इस तरह का अफवाह उड़ाया गया है हमको बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। जो हमको फंसाने का काम कर रहा है उसके खिलाफ हम कोर्ट में जाएगे। किस लड़की की वजह से हम पार्टी से बाहर हुए। जयचंदों का पूरा लिस्ट है मुकेश रौशन सबसे बड़ा जयचंद है। मुकेश रौशन का संबंध उस लड़की के साथ हैं।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सब भ्रामक खबरें चलाई जा रही है। हमारे बारे में झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है। हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ेंगे नहीं। पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने आगे कहा कि यह पूरे तरीके से बेबुनियाद और झूठी बातें है। इसको मैं खारिज करता हूं। इस तरह का आरोप लगेगा तो लोग डिप्रेशन में चला जाएगा और फांसी लगा लगा। डिप्रेशन में हम भी थे लेकिन भगवान का हम पर आशीर्वाद है कि हम ठीक हैं। इस मामले को लेकर हम गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य लोगों से भी मिलेंगे और अपनी बातें रखेंगे और न्याय की मांग करेंगे।
जिस तरह से हमारे बारे में अफवाह उड़ाया जा रहा है, हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ने वाले नहीं हैं। सम्राट चौधरी से हमारी बात हुई है। उन्होंने कहा है कि एक दो दिन में हम आपको बुलाते हैं। इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी। तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी यादव यह सब देखते हुए भी क्यों चुप है यह वही बताएंगे। उनके जयचंद अलग-अलग कोना में बैठा हुआ है और वही से मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है। हम जानते हैं इस गिरोह का संचालन मिस्टर मुकेश रोशन करते हैं। जो महुआ से हारे हुए विधायक हैं। मुकेश रोशन मेरा हत्या करना चाहता है। मुकेश रोशन को पकड़ा जाए।
हमारा संबंध लड़की से जोड़ रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उस लड़की से मेरा कोई संबंध नहीं है। हमारा संबंध बच्चों से जोड़ा जा रहा है उससे भी हमारा कोई संबंध नहीं है। आकाश भारती और आकाश गुर्जर उसका पता लगाना चाहिए। यह लोग रात के अंधेरे में गोला रोड कहां जाते थे। हर एक फुटेज निकाल कर इसकी जांच करनी चाहिए। हम न्याय की गुहार लगाएंगे। मुझे बदनाम किया जा रहा है। हमारे पीछे साजिश की गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक भ्रामक खबर चलाई जा रही है। कोई कह रहा है कि पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तो कोई कह रहा है कि पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। यह सब भ्रामक खबर है ऐसी कोई बात नहीं है।
यदि ऐसी कोई बातें रहती तो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया जाता। तेजप्रताप ने जयचंदों का खुलासा करते हुए कहा कि मिस्टर मुकेश रोशन जयचंद नंबर 1 है। नंबर 2 में संजय यादव और नंबर 3 में रमिज, नंबर 4 शक्ति सिंह और 5 नंबर पर जयचंद सुनील सिंह है। इसके साथ-साथ छात्र राजद के कई लोग भी इसमें शामिल है जो हमें लगातार बदनाम करने की साजिश कर रहा है। तेजप्रताप ने कहा कि मैं जीतनराम मांझी जी के ट्रीट को भी खारिज करता हूं। उन्होंने जो ट्वीट किया था वो भी गलत है। बता दें कि केन्द्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने ट्वीट करके बताया था कि 'घर में लक्ष्मी आगमन के लिए पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव जी एवं अनुष्का को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप तीनों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे यही कामना है। पुन: ढेरों शुभकामनाएं।' जीतनराम मांझी ने शुभकामना संदेश देने के कुछ देर बाद इसे ट्विटर से डिलिट कर दिया था।
पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट