1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 02, 2025, 3:51:15 PM
शादी का कार्ड वायरल - फ़ोटो google
Viral Wedding Card in Bihar: बिहार में अजब-गजब कारनामे करने वालों की कभी कमी नहीं रही है। कई बार ऐसे अनोखे काम लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देते हैं। इस बार मामला एक शादी के कार्ड से जुड़ा है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वायरल कार्ड की खास बात यह है कि इसमें लड़की ने खुद को “टीआरई-4 की आवेदक” बताया है। यानी वह अभी शिक्षक नहीं बनी है, बल्कि शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी है। आमतौर पर शादी के कार्ड पर लड़का या लड़की के पेशे का उल्लेख किया जाता है, जैसे– डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि लेकिन इस कार्ड में “टीआरई-4 आवेदक” लिखे जाने पर लोगों की हंसी नहीं रुकी।
वहीं कार्ड में दूल्हे के बारे में लिखा गया है: “अकाउंटेंट प्राइवेट लिमिटेड”, जिससे यह और भी मजेदार बन गया है। सोशल मीडिया पर इसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और खूब मजे ले रहे हैं।
अब यह स्पष्ट नहीं है कि किसी ने जानबूझकर इस तरह का कार्ड बनाकर वायरल किया है या यह असली है, लेकिन कार्ड में शादी की तिथि और अन्य विवरण सही-सही दिए गए हैं। कार्ड के अनुसार, 6 मई (मंगलवार) को मटकोर एवं मेहंदी है, जबकि 7 मई (बुधवार) को शादी होगी।