1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 10 Sep 2025 02:10:53 PM IST
IPS Transfer - फ़ोटो FILE PHOTO
IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कई विभागों के सचिव और अपर सचिवों के तबादले एवं नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इस लिस्ट में जो सबसे अहम नाम देखने को मिला है उसके मुताबिक उत्पाद आयुक्त का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह नए अधिकारी की पोस्टिंग कि गई है। इसके साथ ही कुछ अन्य नाम भी शामिल है। यहां हम आपको पूरी लिस्ट बताने वाले है।
सामान्य प्रसाशन विभाग के तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है उसके मुताबिक लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह जांच आयुक्त और उद्योग विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
इसके अलावा जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। निबंधन महा निरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह को स्थानांतरित कर निबंधक सहयोग समितियां बनाया गया है।वहीं निबंधक सहयोग समितियां अंशुल अग्रवाल को स्थानांतरित कर निबंधन महा निरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त बनाया गया है।