1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 25, 2025, 10:43:57 PM
सड़क जाम हंगामा - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
PATNA: दो मासूमों की मौत की मौत से गुस्साए लोगों ने आज पटना के अटलपथ पर जमकर बवाल मचाया। पटना के अटलपथ पर हो रहे पथराव और हंगामे के दौरान भीड़ ने एक बाईक और एक कार में आ लगा दी। वही पुलिस के ऊपर पथराव किया गया। वहां से गुजर रहे मंत्री की गाड़ी को भी खदेड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया वही फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हंगामे के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विशेष रथ जाम में फंस गई। इस रथ पर खुद लालू यादव सवार थे। दरअसल लालू यादव हर दिन शाम में पटना के अटल पथ होते हुए मरीन ड्राइव की सैर के लिए जाते हैं। आज शाम जब लालू यादव का काफिला निकला तो उस वक्त अटलपथ पर ईंट और पत्थर चल रहे थे। बीच सड़क पर गाड़ियां जल रही थी जिसके कारण भीषण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लिहाजा लालू यादव का काफिला जाम में ही फंस गया। काफी देर तक स्पेशल बस खड़ी रही फिर जब स्थिति नियंत्रित हो गयी तब काफिला आगे बढ़ा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...