1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Sep 08, 2025, 4:44:08 PM
- फ़ोटो Reporter
Purnea News: पूर्णिया में शुरू होते ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। महिलाओं से लाभ दिलाने के नाम पर 500 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय महिलाओं ने संबंधित कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
पूर्णिया के डगरूआ प्रखंड के दुबेली पंचायत स्थित आसजा मोबैया गांव में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हज़ार रुपये दिलाने के नाम पर जीविका दीदी से पांच सौ रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। योजना का लाभ मिलने से पहले किश्त के नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि ग्रुप का सीएम गुलशन प्रवीण ने 15 समूहों की जीविका दीदी से 500 रुपये की मांग की। महिलाएं कहती हैं कि यदि रिश्वत नहीं देंगे तो उनके कागज़ात को रोक दिया जाएगा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इन ग्रुपों में रहीम ग्रुप, मुस्कान ग्रुप, खुशी ग्रुप, साजन ग्रुप समेत कई अन्य शामिल हैं।
अशिया खातून, रजिया प्रवीण, मसूरा खातून और बिजलो प्रवीण समेत कुल 6 महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार के किश्त दिलाने के नाम पर बार-बार 500 रुपये की डिमांड की जा रही है। अशिया खातून ने बताया कि जब 500 रुपये देने से इनकार किया तो उनसे कम से कम 200 रुपये देने की मांग की। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर धांधली करने वाले पर कार्रवाई कब होगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...