1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 12 Sep 2025 07:54:41 PM IST
सीमांचल कॉन्क्लेव - फ़ोटो सोशल मीडिया
PURNEA: फर्स्ट बिहार-झारखंड न्यूज के सीमांचल कॉन्क्लेव में 13 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे। पूर्णिया के मेफेयर होटल में फर्स्ट बिहार-झारखंड ने सीमांचल कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। तेजस्वी यादव शनिवार को हेलीकॉप्टर से पूर्णिया के होटल ग्राउंड में बने हेलीपैड पर सीधे उतरेंगे और यहां आयोजित फर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद वो वही रात्रि विश्राम भी करेंगे। फिर अगले दिन 14 सितंबर की सुबह में होटल में बने हेलीपैड से ही पटना के लिए उड़ान भरेंगे। फर्स्ट बिहार-झारखंड के इस कार्यक्रम में बिहार के राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री संतोष सुमन सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सेक्युलर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू, मंत्री लेसी सिंह, राज्यसभा के सांसद संजय यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना सहित कई पार्टी के प्रतिनिधि भी फर्स्ट बिहार के इस कॉन्क्लेव में शामिल हो रहे हैं।
जहां बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता के मुद्दों पर सीधा सवाल होगा। वही फर्स्ट बिहार-झारखंड के चैनेल प्रमुख कुमार प्रबोध के तीखे सवालों से जूझेंगे चुनावी वादों से पहले राजनेता। इस पूरे कार्यक्रम का LIVE प्रसारण फर्स्ट बिहार-झारखंड के डीजिटल प्लेटफार्म यू-ट्यूब, फेसबुक और एक्स पर सुबह 11 बजे से लगातार पूरे दिन देखिये।
LIVE जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाए...https://www.youtube.com/@FirstBiharJharkhandnews/videos
https://www.facebook.com/share/1P6k9TsfvS/
https://youtube.com/channel/UCRP74f4FXxw7ez2iIyUsHSg?view_as=subscriber?su











