Hindi News / bihar / purvi-champaran / Bihar Education News: बिहार के इस DPO को मिली क्लीनचिट, गड़बड़ी के आरोप...

Bihar Education News: बिहार के इस DPO को मिली क्लीनचिट, गड़बड़ी के आरोप में शुरू हुई थी विभागीय कार्यवाही, अब शिक्षा विभाग ने किया बरी....

Bihar Education News: मोतिहारी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) नित्यम कुमार गौरव के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है। परीक्षा प्रश्न पत्र वितरण में लापरवाही के आरोपों की जांच में आरोप सही नहीं पाए गए।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Sep 09, 2025, 12:34:38 PM

Bihar Education News  मोतिहारी शिक्षा विभाग  डीपीओ नित्यम कुमार गौरव  विभागीय कार्यवाही समाप्त  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  प्रश्न पत्र वितरण लापरवाही  Bihar Education Department

- फ़ोटो Google

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है. इस संबंध में विभाग के स्तर से आदेश जारी किया गया है. मोतिहारी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) के खिलाफ कई आरोपों में विभागीय कार्यवाही संचालित की गई थी. संचालन पदाधिकारी ने जांच में आरोप को सही नहीं पाया. इस आधार पर आरोपी अधिकारी को क्लिनचिट मिल गई है.

प्रश्न पत्र वितरण में लापारवाही के आरोप थे

मोतिहारी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा. शि.) नित्यम कुमार गौरव के खिलाफ 28 मार्च को विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया था. इन पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 9वीं एवं 11वीं की गोपनीय सामाग्री को सुरक्षित ढंग से नहीं रखने एवं प्रश्न पत्रों को विद्यालय में ससमय वितरण के लिए पर्याप्त कर्मियों की नियुक्ति नहीं करने के आरोप थे.

आरोप से मुक्त हुए डीपीओ

इन आरोपों के लिए नित्यम कुमार गौरव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी. संचालन पदाधिकारी ने आरोपों को सही नहीं पाया. संचालन पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मामले को खत्म कर डीपीओ को आरोपों से मुक्त कर दिया गया है.