1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 30, 2025, 9:20:28 PM
लापरवाही ने ली जान - फ़ोटो सोशल मीडिया
MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली में एक गरीब परिवार के डेढ़ साल के बच्चे छोटू की नाले में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
परिजन और स्थानीय लोग इस घटना का कारण नगर पंचायत की लापरवाही का होना बताया है। जिससे लोग काफी आक्रोशित हैं और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्टेशन रोड वार्ड नंबर 6 का है जहां के रहने वाले कृष्णा साह के मासूम बेटे छोटू की जान लापरवाही के चलते चली गयी है। कृष्णा साह ने बताया कि शुक्रवार को शाम से ही उनका बेटा गायब था। छोटू की तलाश पूरा परिवार मिलकर कर रहा था लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।
फिर इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से पता चला कि बच्चा खुले नाले में डूबकर मर चुका है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की लापरवाही से मेरे बेटे की जान गई है। इससे पहले कई बार नगर पंचायत को सूचना किया जा चुका था आवेदन भी दिया गया था कि नाला का स्लेप नहीं लगाया गया है इसके बावजूद नगर पंचायत ने एक्शन नहीं लिया। जिसके चलते आज उनके बेटे की नाले में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इलाके के लोग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।
मोतिहारी से सोहराब आलम साहिल की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...