1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 18, 2026, 9:32:36 PM
माफी के बाद मामला शांत - फ़ोटो सोशल मीडिया
MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली में गन्ना लेकर मझौलिया चीनी मिल जा रहे ट्रैक्टर चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। कौवहां गांव निवासी चालक जलाउद्दीन मियां ने आरोप लगाया कि अमवा मन के पास सुगौली चीनी मिल के कर्मचारी रंजीत सिंह ने ट्रैक्टर रोककर गन्ना वापस सुगौली मिल ले जाने का दबाव बनाया।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और ट्रैक्टर को सुगौली ले जाया गया। घटना से नाराज सैकड़ों किसान और चालक सुगौली चीनी मिल पहुंचकर हंगामा करने लगे। भीड़ ने एक कर्मचारी को दौड़ाकर मारने की कोशिश भी की। हालात बिगड़ते देख मिल के जीएम ने माफी मांगते हुए घायल चालक के इलाज का आश्वासन दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं दी गई है।