Hindi News / bihar / samastipur-news / सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी...

सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल

सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी से हमला किया। घटना में थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने ऑटो चालक को मुक्त कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Feb 09, 2026, 6:10:39 PM

बिहार न्यूज

पुलिस पर हमला - फ़ोटो रिपोर्टर

SAHARSA: सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। शनिवार को ऑटो में सवार कुछ लोग घायल हो गए थे, जिन्हें पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहीं ऑटो चालक को घायल के परिजनों ने बंधक बना लिया।


मामले की जानकारी मिलने के बाद ऑटो चालक को छुड़ाने गए पतरघट थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट, पत्थर, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।


घटना के बाद सदर एसडीओ और सदर एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक को मुक्त कराया और उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।