Hindi News / bihar / saran-news / Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान...

Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे

Bihar News: छपरा के जलालपुर प्रखंड में सीओ अविनाश कुमार का गाली देने और धक्का-मुक्की करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामला भूमि विवाद से जुड़े आमरण अनशन का है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 11, 2026, 2:49:22 PM

Bihar News

सीओ का वीडियो वायरल - फ़ोटो Reporter

Bihar News: बिहार के छपरा के जलालपुर प्रखंड से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्थानीय सीओ अविनाश कुमार आमरण अनशन कर रहे लोगों के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की करते दिख रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वीड़ित कुणाल सिंह, जो जेएस भारद्वाज डिग्री महाविद्यालय के सह डायरेक्टर हैं और माधोपुर मिश्रवालिया के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि वे अपने भूमि विवाद के मामले में आमरण अनशन करने के लिए सुबह कार्यक्रम स्थल पर गए थे। उन्होंने वहां बैठने की व्यवस्था और टेंट लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी।


कुणाल सिंह ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी डीएम, एसडीओ, थाना प्रभारी और जलालपुर प्रखंड कार्यालय को पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद, जलालपुर प्रखंड के सीओ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की की। 


इसके अलावा, कार्यक्रम को रोका गया और गेट में ताला लगा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लेकर प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा