Hindi News / bihar / saran-news / शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले...

शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर

छपरा के मंगोलापुर गांव में शादी समारोह के दौरान पंडित जी की बाइक चोरी हो गई। शादी संपन्न कराने के बाद जब वे घर लौटने लगे तो बाइक गायब मिली, जिसके बाद जलालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 14, 2026, 10:44:03 PM

बिहार न्यूज

थाने में केस दर्ज - फ़ोटो रिपोर्टर

CHAPRA:छपरा में शादी कराने वाले पंडित जी के साथ बड़ा कांड हो गया। एक शादी समारोह में बारात के दौरान चोर उनकी बाइक चुराकर नौ दो ग्यारह हो गये। बारात लगी उसके बाद जयमाला भी हो गया। यहां तक की शादी भी संपन्न हो गयी।


 शादी संपन्न कराने के बाद जब पंडित जी घर जाने के लिए निकले तो देखा की उनकी बाईक गायब है। उन्होंने अपनी बाईक सभी जगह खोजा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद थाने पहुंच गये और इस बात की लिखित शिकायत पुलिस से की और कार्रवाई की मांग की। 


मामला छपरा के मंगोलापुर गांव में बीते  गुरुवार की है, जब रात 9: 30 बजे शादी समारोह में शादी कराने गए थे। तभी पंडित जी की बाइक चोरी हो गई। शादी समारोह में चोरी करने की नियत से चोर पहले से ही घात लगाए हुए थे। जैसे ही अनवल गांव निवासी राजीव कुमार पाण्डेय घर में शादी की रस्म बरनेत कराने गए वैसे ही घात लगाए चोर ने उनकी हीरो स्प्लेंडर गाड़ी संख्या BR04AN 9840 बाइक उठा कर फरार हो गए।


वही शादी कराने के बाद पंडित जी वापस अपने घर जाने के लिए पहुंचे तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। जिसके बाद पंडित जी ने घर वाले को इसकी बात बताई और जलालपुर थाने  को इसकी सूचना दी और थाने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।