1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 27, 2025, 4:43:35 PM
ROAD ACCIDENT - फ़ोटो file photo
ROAD ACCIDENT : बिहार में सड़क हादसे के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण जिला से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर पियानो पोखड़ा के समीप जोरदार एक्सीडेंट में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरसन गांव निवासी शशि कपूर के 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु सिंह के रूप में की गई।
वही, एक्सीडेंट के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। वही परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगा रहे है। फिलहाल मामला पुलिस के तफ्शीश है।
इधर,इस मामले में अब पुलिस रोड एक्सिडेंट की बात कह रही है परिवार वाले प्रेम प्रसंग मे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कोपा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...