Hindi News / bihar / sheikhpura-news / BIHAR NEWS : इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक धुआं उठने से मचा भगदड़, ड्राइवर...

BIHAR NEWS : इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक धुआं उठने से मचा भगदड़, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

BIHAR NEWS : जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चेयरकार से मंगलवार को अचानक धुआं निकलने लगा, धुआं निकलता देख ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और यात्री ट्रेन से कूदने लगे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 11, 2025, 1:18:04 PM

BIHAR NEWS

ट्रेन से निकला धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी - फ़ोटो REPOTER

बिहार के जयनगर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार में जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा रोड और दुबहा स्टेशन के बीच ट्रेन के चेयर कार से अचानक धुआं निकलने लगा। ऐसे में धुआं देखते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि चालक की सजगता से ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, लेकिन तब तक कई यात्री घबराहट में ट्रेन से कूदने लगे, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार, चलती ट्रेन के ब्रेक शू में आग लगने के कारण धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना रेलवे के बड़े अधिकारियों को दे दी गई है। 


इधर, धुंआ निकलते ही यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। दहशत में लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री की जान को गंभीर खतरा नहीं हुआ। फिलहाल इसको लेकर जांच-पड़ताल शुरू हो गई है।