1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 08, 2025, 10:39:01 PM
- फ़ोटो सोशल मीडिया
SHEOHAR: शिवहर जिला मुख्यालय के शिवहर मुख्य डाकघर में सोमवार को निरीक्षण करने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रेजवी सरकारी दौरे पर शिवहर पहुंचींं। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के साथ क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही सहुलियत से पासपोर्ट मिले। उन्हें पटना या अन्य जगहों पर जाने की जरूरत ना पड़े। उन्होंने कहा कि आवेदकों को पासपोर्ट लेने में किसी तरह की कोई परेशानियां ना हो।
निरीक्षण के दौरान शिवहर मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर उदय कुमार ने पासपोर्ट बनाने में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया तथा आसपास के कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बराबर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की बात पर एसपी ने नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को गश्ती करने का निर्देश दिया गया।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...