Hindi News / bihar / vaishali-news / Bihar News: बिहार में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष...

Bihar News: बिहार में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष सहित 6 जवान घायल

Bihar News: हाजीपुर के महुआ में छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महुआ थानाध्यक्ष सहित 6 जवान, जिसमें एक महिला सिपाही शामिल..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 06, 2025, 8:49:16 AM

Bihar News

प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google

Bihar News: हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में महुआ थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला सिपाही भी शामिल है।


शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे महुआ थाना पुलिस और अन्य थानों की संयुक्त टीम छापेमारी के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान महुआ डीएसपी भी टीम के साथ थे। रास्ते में ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। हमले में महुआ थानाध्यक्ष और पांच अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।



घायलों को तुरंत महुआ के जवाहर चौक स्थित आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज आईसीयू में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।


पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन की जा रही है। इस हमले ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार